राजनांदगांव: आप के नेता ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल

राजनांदगांव। आप के नेता कुशल सिंह राजपूत घायलो को देखने डोंगरगांव अस्पताल पहुँचे।छगन लाल सिन्हा गहिरा भेड़ी निवासी का चिरचारीकला मे दुर्घटना हो गया । जिसे डोंगरगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह 11 बजे से भर्ती मरीज का 3 बजे तक एक्स रे नहीं किया जबकि घायल को गंभीर रूप से चोट आई थी। घायल मरीज दर्द से तड़पता रहा ।

घायल के परिजनों से वहां मौजूद स्टाफ नर्स ने बदतमीज़ी की और कहा जिसको बुलाना है बुला लो हम ऐसे ही काम करते हैं? रविवार का दिन था। वहां बी एम ओ मौजूद नही थे ? तभी घायलों के परिजनों ने आप के नेता कुशल सिंह राजपूत से फोन से संपर्क किया उनको जैसे ही पता चला तत्काल घायलों को देखने आपके कार्यकर्ता मोती राम साहू के साथ पहुँचे। वहां घायलों को रेफर करने की बात हुई तो एम्बुलेंस नही थी ।

जीवनदीप समिति की एम्बुलेंस भी नहीं थी। डोंगरगांव अस्पताल की हालत बदतर है। भ्रष्टाचार करने के लिए नई बिल्डिंग बनाई गई है? परंतु आजतक 1 भी स्पेसललिष्ट डाक्टर नहीं है? डोंगरगांव में दो कारों में भिड़त हो गई। जिसमें हुलेश्वर देवांगन की हालत गंभीर है तथा राकेश देवांगन को अंदरूनी चोट लगी है। एम्बुलेंस नहीं होने पर आप के नेता ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पतालों की हालत देखकर अपने निजी वाहन से राजनांदगाँव के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया।

जहां पर सी टी स्कैन कराने पर छगन सिन्हा को लीवर किडनी और पेट के अंदर गंभीर चोट के निशान दिखने पर हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। जिसको कुशल सिंह राजपूत ने एम्स हास्पीटल रायपुर पहुँचाया । डोंगरगांव अस्पताल में टांका भी नहीं लगाया गया। मरीज तड़पता रहा ऐसी जानकारी मिली।

See also  CG में पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED और IT की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबार से कनेक्शन की जांच

श्री सिंह ने कहा कि डोंगरगांव शहर के लगातार घटनाएं हो रही हैं, अतः सिग्नल चौक लगाकर ट्रैफिक हवलदार की व्यवस्था की जाए और अस्पताल की लचर व्यवस्था को सुधारा जाए, नहीं तो आम आदमी पार्टी के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *