राजनांदगांव : भगवान श्री परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सांसद एवं विधायक ने नागरिको को दी शुभकामनाएं…

राजनांदगांव। दान, पुण्य एवं मांगलिक व शुभ कार्य शुभारंभ करने के पावन दिन अक्षय तृतीया तथा भगवान श्री परशुराम जी जन्म जयंती की विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिकों को अनन्य शुभकामनाए दी है।
विधायक डॉ. सिंह एवं सांसद श्री पाण्डे ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। भगवान परशुराम को शस्त्र विद्या, धर्म रक्षा और अन्याय के विरुद्ध युद्ध का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने क्षत्रियों के अत्याचार को समाप्त किया और धर्म की स्थापना की। इसी कारण परशुराम जयंती केवल एक जन्मोत्सव नहीं है, यह धर्म और न्याय के समर्थन का भी पर्व है।
सांसद एवं विधायम ने अक्षय तृतीया के प्रंसग पर कहा कि अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। वैसे तो सभी बारह महीनों की शुक्ल पक्षीय तृतीया शुभ होती है, लेकिन वैशाख माह की तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तो में मानी गई है। भविष्य पुराण के मुताबिक, इस तिथि की युगादि तिथियों में गणना होती है, सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ इसी तिथि से हुआ है। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनारायण के कपाट भी इसी तिथि से ही पुनरू खुलते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन से प्रारंभ किए गए कार्य या इस दिन को किए गए दान का कभी भी क्षय नहीं होता। उन्हांेने इस पावन पर्व को उमंग व उल्लास के साथ मनाने की नागरिको से अपील की है।

See also  राजनांदगांव : ग्राम संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *