विटामिन सी से भरपूर चीजें

अगर शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाए तो इससे आप जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। मामूली सर्दी जुकाम भी शरीर पर असर दिखाने लगता है। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण बाल टूटने लगते हैं। हड्डियां कमजोर हो जाती है और चेहरे पर अर्ली एजिंग के निशान दिखने लगते हैं। विटामिन सी की कमी ओरल हेल्थ यानि आपके दांत और मसूड़ों को भी प्रभावित करती है। यानि शरीर में विटामिन सी कमी होने पर पूरा ढांचा ही खराब होने लगता है।

आप विटामिन सी की कमी के लिए कुछ खास चीजें अपनी डाइट में शामिल करें। जिससे शरीर को रोजाना की विटामिन सी की जरूरतों को पूरा करने में आसानी हो। खाने-पीने में ऐसी कई चीजें है जो आपकी विटामिन सी की डेली नीड्स को पूरा कर सकती हैं। आइये जानते हैं विटामिन सी से भरपूर भोजन क्या है? किन चीजों में विटामिन सी सबसे ज्यादा पाया जाता है?

विटामिन सी से भरपूर चीजें

आंवला- विटामिन सी के लिए आवला को सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। आंवला में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है। डेली किसी भी तरह 1 आंवला खाने की कोशिश करें। एक मीडियम साइज का आंवला खाने से 600- 700 मिलीग्राम विटामिन सी शरीर को मिलता है। आप रोजाना आंवला का जूस, आंवला पाउडर, आंवला का अचार या आंवला की चटनी खा सकते हैं।

अमरूद- ज्यादातर लोगों को लगता है कि सिर्फ खट्टी चीजों में ही विटामिन सी सबसे ज्यादा पाया जाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। फलों में अमरूद विटामिन सी से भरपूर माना जाता है। एक मीडियम साइज का अमरूद रोजाना खाने से करीब 228 मिलीग्राम विटामिन C मिलता है। इसलिए डाइट में अमरूद जरूर शामिल करें।

कीवी- फलों में रोजाान कीवी खाने से भी विटामिन सी की कमी को दूर किया जा सकता है। इसलिए रोजाना 1 कीवी जरूर खाया करें। 1 कीवी में लगभग 92 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। जिससे आपको डेली की जरूरतों को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं।

पपीता- लगभग 1 कप पपीता खाने से शरीर को 88 मिलीग्राम विटामिन सी मिल जाता है। इसलिए पपीता को डेली डाइट में शामिल करें। पपीता गर्मियों में पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है और इससे शरीर को दूसरे जरूरी विटामिन भी मिल जाते हैं। पपीता खाने से विटामिन सी की कमी दूर हो सकती है।

संतरा और नींबू- विटामिन सी के लिए संतरा, मौसमी और नींबू को भी बहुत अच्छा माना जाता है। सिट्रिक फ्रूट्स में विटामिन सी पाया जाता है। रोजाना एक मीडियम संतरा खाने से शरीर में 70 मिलीग्राम विटामिन सी पहुंचता है। आप संतरा का जूस भी पी सकते हैं। वहीं 100 ग्राम नींबू खाने से भी करीब 50-60 मिलीग्राम विटामिन सी शरीर को मिलता है

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बिजली बिल ज्यादा आने की रोज सौ से अधिक शिकायत, जून की खपत को बता रहे हैं वजह…

राजनांदगांव : बिजली बिल ज्यादा आने की रोज सौ से अधिक शिकायत, जून की खपत को बता रहे हैं वजह…

राजनांदगांव , शहर में स्मार्ट मीटर लग रहें है, जून की उमस भरी गर्मी में…

53 seconds ago
राजनांदगांव : 320 एमवीए की नई क्षमता से औद्योगिक क्षेत्र को मिली राहत…

राजनांदगांव : 320 एमवीए की नई क्षमता से औद्योगिक क्षेत्र को मिली राहत…

राजनांदगांव , जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने बड़ी परियोजना पूरी हो गई…

4 minutes ago
CG : अविश्वास प्रस्ताव पर भूपेश का हमला: ‘ढाई साल में हर मोर्चे पर विफल रही सरकार …

CG : अविश्वास प्रस्ताव पर भूपेश का हमला: ‘ढाई साल में हर मोर्चे पर विफल रही सरकार …

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष की ओर से लाए…

7 minutes ago
राजनांदगांव : नगर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए करना होगा काम…

राजनांदगांव : नगर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए करना होगा काम…

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के सभागृह में मंगलवार को नमस्ते दिवस मनाया…

9 minutes ago
CG : बिलासपुर-जांजगीर में जलभराव: मुख्यमंत्री साय ने राहत कार्यों में तेजी के दिए निर्देश …

CG : बिलासपुर-जांजगीर में जलभराव: मुख्यमंत्री साय ने राहत कार्यों में तेजी के दिए निर्देश …

रायपुर । बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की…

10 minutes ago
CG : मानसून फिर सक्रिय: बिलासपुर में 28 सेमी बारिश, रायपुर समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट …

CG : मानसून फिर सक्रिय: बिलासपुर में 28 सेमी बारिश, रायपुर समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के…

14 minutes ago