राजनांदगांव | लगातार हो रहे हादसों की वजह से लोगों में आक्रोश हादसे के बाद लोगों में आक्रोश की स्थिति है। दरअसल डोंगरगांव क्षेत्र में तेज रफ्तार की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। जिस पर रोकथाम के लिए कोई पहल नहीं हो रही है।डोंगरगांव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर पुरी तरह कुचल गया है। वहीं हाथ-पैर भी क्षत विक्षत हो गया है। घटना रविवार सुबह 9 बजे की है।
जानकारी मुताबिक ग्राम बड़गांव में रहने वाला 28 वर्षीय टोमेश भंडारी अपनी बाइक से खुज्जी डोंगरगांव जाने निकला था। टोमेश सुबह 9 बजे कबीर मठ नादिया पुल के पास पहुंचा था, तभी उसे विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने बुरी तरह कुचल दिया है। इसके बाद वाहन सहित चालक फरार हो गया। हादसे में वाहन का पहिया टोमेश के सिर पर चढ़ा गया था, जिससे उसकी मौके ही मौत हो गई। टोमेश मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। वह मोबाइल का पार्ट्स लेने जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।
इधर मृतक टोमेश अपने माता – पिता के तीसरा बेटा था। वहीं घर का संचालन भी वही करता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख़्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपी वाहन घटना के बाद भाग निकला है।
अंतत: इंद्र देवता मेहरबान हुए तो प्रदेशभर में झमाझम बारिश जारी है। खेत, इंसान और…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश संस्कृति…
जशपुर। जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस थाने से…
रायपुर. नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छत्तीसगढ़…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र…
रायपुर रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के पाकरगांव सुगंधित जवांफूल धान की खेती के लिए…