दतिया
मां बगलामुखी के प्राकट्य दिवस पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और सोनू सूद विख्यात पीताम्बरा पीठ पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। साथ ही पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया। इस दौरान सुनील शेट्टी पीली धोती और सफेद कुर्ता पहने नजर आए। वहीं सोनू सूद पीली धोती और काले रंग की टी शर्ट में दिखे।
मां बगलामुखी देवी के दर्शन करने के बाद परिसर में फिल्म अभिनेताओं का पीठ से जुड़े लोगों ने स्वागत कर स्वल्पाहार करवाया। मंदिर में कई पंडित फिल्म स्टारों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। बता दें कि फिल्म स्टार कल ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसके बाद आज दोनों देवी के दर्शन करने दतिया पहुंचे।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत खाद्य…
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…
भोपाल भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…
भोपाल मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…
जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…