छत्तीसगढ़

CG : सहकारी बैंक दुर्ग की ऋण उप समिति की बैठक में कुल 389.20 करोड़ का ऋण स्वीकृत

दुर्ग। अभिजीत सिंह कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की अध्यक्षता में ऋण उप समिति की बैठक विगत 09 मई 2025 को सम्पन्न हुई। बैठक में संचालक सदस्य अवधेश मिश्रा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ दुर्ग, विकास साहू सहायक संचालक कृषि जिला दुर्ग एवं सचिव के रुप में एस. के. जोशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग उपस्थित थे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार बैठक में कुल 322 ऋण प्रकरणों का राशि 389.20 करोड़ ऋण स्वीकृत किया गया। जिसमें फसल ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 से 2027-28 कुल 33 समितियों के लिए राशि 38227.41 लाख,  गन्ना फसल ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 से 2027-28 के अंतर्गत 49 प्रकरणों में राशि 81.93 लाख, उद्यानिकी फसल केला ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 के 2 प्रकरणों में राशि 7.28 लाख, उद्यानिकी फसल टमाटर ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 अंतर्गत 08 प्रकरणों में राशि 4.34 लाख स्वीकृत की गई है।

गौपालन हेतु केसीसी साख सीसा वर्ष 2025-26 के लिए नवीन के 54 प्रकरणों में राशि 97.70 लाख एवं नवीनीकरण के 129 प्रकरणों में 209.94 लाख, मत्स्य पालन हेतु केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 के लिए नवीनीकरण के 03 प्रकरणों में 5.10 लाख, बकरीपालन हेतु नवीन केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 के 02 प्रकरणों में राशि 3.00 लाख तथा नवीनीकरण के 01 प्रकरण में 2.20 लाख, कुक्कुट पालन हेतु केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 के लिए नवीनीकरण के 02 प्रकरणों में राशि 4.40 लाख एवं नवीन कुक्कुट पालन हेतु 01 प्रकरण में 3.00 लाख रुपए मध्यकालीन व्यक्तिगत ऋण के 7 प्रकरण में राशि 55.50 लाख, कर्मचारी आवास ऋण अंतर्गत 01 प्रकरण में राशि 19.00 लाख, कुक्कुट पालन नगद साख सीमा वर्ष 2025-26 के लिए नवीनीकरण अंतर्गत 02 प्रकरण में राशि 20.00 लाख, गोल्डन क्रेडिट कार्ड अंतर्गत नगद साख सीमा नवीन के 2 प्रकरणों में राशि 10.00 लाख, गोल्डन क्रेडिट कार्ड अंतर्गत नगद साख सीमा पुनः स्वीकृति 08 प्रकरणों में राशि 40.00 लाख, गोल्डन क्रेडिट कार्ड अंतर्गत नगद साख सीमा नवीनीकरण के 20 प्रकरणों में राशि 100.00 लाख, स्वयं सहायता समूह ऋण स्वीकृति पश्चात पुष्टि हेतु 4 प्रकरणों में राशि 3.70 लाख, स्वयं सहायता समूह ऋण स्वीकृति हेतु 8 प्रकरणों में राशि 19.50 लाख, स्वयं सहायता समूह एन.आर.एल.एम. अंतर्गत 1 प्रकरण में राशि 2.50 लाख, दीर्घावधि ट्रेक्टर ऋण अंतर्गत 01 प्रकरण में राशि 4.00 लाख की स्वीकृति दिया गया है। बैठक में बैंक अधिकारी कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक एवं एस.पी. वाहने शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : जांच में लापरवाही बरतने वाले 3 DSP पर कार्रवाई नहीं, HC ने DGP से माँगा जवाब …

CG : जांच में लापरवाही बरतने वाले 3 DSP पर कार्रवाई नहीं, HC ने DGP से माँगा जवाब …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने 34 साल पुराने एक मामले में पुलिसिया कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख…

1 minute ago
CG : CM साय आज सुबह साढ़े 11 से शाम 5 बजे तक रहेंगे मंत्रालय में …

CG : CM साय आज सुबह साढ़े 11 से शाम 5 बजे तक रहेंगे मंत्रालय में …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…

8 minutes ago
CG : सौतन की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, मोह माया से दूर जा रहा था पति …

CG : सौतन की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, मोह माया से दूर जा रहा था पति …

बालोद। जिले से पति पत्नी और सौतन से जुडी क़त्ल की ऐसी वारदात सामने आयी…

20 minutes ago
CG : 33 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट …

CG : 33 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33…

23 minutes ago
CG : मेन रोड में हाथियों की वजह से हुआ आवागमन ठप …

CG : मेन रोड में हाथियों की वजह से हुआ आवागमन ठप …

रायगढ़। जिले में हाथियों की संख्या 100 से ज्यादा है। ऐसे में एक जंगल से…

27 minutes ago
उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर

उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर

रायपुर  खीरे की व्यावसायिक खेती एक बेहद लाभदायक व्यवसाय है, जो 45 से 50 दिनों…

29 minutes ago