छत्तीसगढ़

CG : मेन रोड में हाथियों की वजह से हुआ आवागमन ठप …

रायगढ़। जिले में हाथियों की संख्या 100 से ज्यादा है। ऐसे में एक जंगल से दूसरे जंगल तक जाने के दौरान हाथियों को कई बार मेन रोड पार करना पड़ता है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार में 25 हाथियों के दल ने सड़क पार की। इस दौरान वन विभाग ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी। दरअसल, वन अमले को सूचना मिली थी कि हाथियों का बड़ा दल चारमार के जंगल से निकलकर सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर का ट्रैफिक रोक दिया। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और हाथियों का वीडियो बनाने लगे।

वनकर्मियों ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और हाथियों के पास नहीं जाने की समझाइश दी। वन विभाग के अनुसार, हाथियों का दल चारमार के जंगल से निकलकर पानीखेत और पाकादरहा के जंगल की ओर चला गया है। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर विक्रांत कुमार ने बताया कि हाथियों के दल में नर, मादा और शावक भी शामिल हैं। वन विभाग लगातार उनकी निगरानी कर रहा है। उन्होंने बताया कि हाथियों के सड़क पार करने के दौरान दोनों ओर से वाहनों को रोककर सुरक्षित रास्ता दिया गया। साथ ही लोगों को हाथियों से छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह दी गई है। प्रभावित गांवों में मुनादी भी कराई गई है और ग्रामीणों को अकेले जंगल नहीं जाने की हिदायत दी गई है, ताकि किसी तरह की जनहानि या दुर्घटना न हो।

kgnews

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

10 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

17 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

20 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

28 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

30 minutes ago
CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…

43 minutes ago