रायपुर : मुख्यमंत्री देउरगाँव मे श्रीमद् भागवत कथा का किया श्रवण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड के ग्राम देउरगाँव मे आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ समारोह मे शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। गाँव के ऐतिहासिक महामाया मंदिर परिसर में 15 से 23 जनवरी तक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के देउरगाँव पहँुचने पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबेे एवं उनके भ्राता प्रदीप चौबे ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री गाँव के ऐतिहासिक महामाया मंदिर का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के खुशहाली की कामना की।

See also  CG में ‘अर्नब’ साइक्लोन का असर, मौसम बदलेगा; भारी बारिश का अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *