धमतरी, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल और लगातार समीक्षा के परिणामस्वरूप आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने में धमतरी जिला 68.6 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि जिले में 30 हजार 787 लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 21 हजार 119 कार्ड बना लिए गए हैं। इसके तहत 70 और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने के लिए जिले में मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों सहित मितानिनों की भी ड्यूटी लगाई गई। योजना के तहत 70 एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रूपये तक मु्फ्त उपचार का लाभ दिया जाता है। कलेक्टर मिश्रा ने जिले के शेष वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी चॉईस सेंटर अथवा आधार सेवा केन्द्र में जाकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड पंजीयन करा लें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड अपडेट नहीं होने की स्थिति में आधार सेवा केन्द्र में जाकर आधार कार्ड में स्वयं अथवा घर के किसी सदस्य का एक्टीव मोबाईल नंबर लिंक करा लें। इसके दो दिन बाद फिर से किसी भी नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में अपडेटेड आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाईल नंबर सहित स्वयं उपस्थित होकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड पंजीयन कर लेने की भी अपील कलेक्टर ने की है।
भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश में महिलाओं की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र पंचक्की की महिला स्व-सहायता…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…
रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…
भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव के साधारण परिवार में 8 अगस्त 1956…