राजनांदगांव : तालाब में मिली नवजात शिशु की लाश,

राजनांदगांव | मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेली में तालाब में नवजात शिशु की लाश मिली है। गांव के तालाब में कपड़ा धोने गई महिला ने गुरुवार सुबह लाश को देखा। नवजात शिशु की लाश पानी में थी। जिसे देखकर महिला ने गांव के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मदनवाड़ा पुलिस को सूचना दी गई है। मदनवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि डिलीवरी के बाद बच्चे के शव को तालाब में फेंकने की आशंका है। आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

See also  राजनांदगांव : तीज की खुशियां बिखरेंगी व प्रतिभाओं का करेंगे सम्मान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *