राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र आवेदक को योजनाओं से लाभान्वित करने आवेदन प्राप्त किए जा रहे है। इसी क्रम में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पलान्दुर, छुरिया विकासखंड के ग्राम पंडरापानी एवं गहिराभेड़ी, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बरगांव, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह एवं नगर निगम क्षेत्र राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 5 चिखली में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया गया। मोबाईल कैम्पों में लगभग 338 श्रमिक उपस्थित हुए। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत 88 श्रमिकों ने पंजीयन हेतु आवेदन किया गया। शिविर में 23 वैधता अवधि समाप्त होने वाले श्रमिक पंजीयन का नवीनीकरण आवेदन किया गया। 8 हितग्राहियों के संशोधन एवं 4 हितग्राहियों का योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया। शिविर में ई-श्रम साथी एप के माध्यम से 5 रजिस्ट्रेशन एवं 94 श्रमिकों का ई-केवायसी सत्यापन किया गया। शिविर में 148 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई एवं ब्रोसर का वितरण किया गया। सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों से जिले में आयोजित मोबाईल कैम्पों में शामिल होकर नवीन श्रमिक पंजीयन एवं श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। मोबाईल कैम्पों में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।




















Leave a Reply