अवर्गीकृत

अवैध प्रवासियों पर एक्शन : पुलिस ने की 49 संदिग्धों की जांच, 3 मकान मालिकों पर कार्रवाई

जशपुर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध की रोकथाम के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर जशपुर पुलिस के द्वारा अवैध प्रवासियों व संदिग्ध किरायदारों की जांच में होगा। इसके पहले भी जशपुर, कुनकुरी, पोंगरो, बटईकेला व कोतबा में अभियान चला कर दूसरे राज्यों से आकर रहे संदिग्धों की दस्तावेजों की जांच की गई है। किराएदारों की जानकारी नहीं देने वाले मकान मालिकों पर भी वैधानिक कार्यवाही की गई है।

इसी क्रम में शनिवार को पुलिस के द्वारा पत्थलगांव टाउन में महादेव टिकरा, बिलाई टांगर और शिशु मंदिर के पीछे की बस्ती में 49 बाहरी व्यक्तियों की पहचान कर उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड, जैसे अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में पुलिस की जांच प्रक्रिया जारी है। इनमें से अधिकांश अप्रवासी पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश व झारखंड से आकर किराएदार के रूप में रह रहे थे। जो कि, फेरी लगाने और ठेका मजदुर के रूप में कार्य करते हैं। पुलिस ने सभी बाहरी व्यक्तियों का फिंगरप्रिंट, लेकर डेटाबेस भी तैयार किया है।

पुलिस ने फार्म भरकर थाने में जमा करने की अपील

इस अभियान का उद्देश्य उन बाहरी व्यक्तियों की पहचान करना है जो कि, फर्जी दस्तावेजों के सहारे किराए के मकान में रह रहे हैं, जो कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न किया जा सकता है। पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि, नए किराएदार को मकान देने के पूर्व उनके समस्त जानकारी और पहचान पत्र, पुलिस द्वारा जारी किए गए फार्म में भरकर संबंधित थाने में अवश्य जमा करें। पुलिस के द्वारा किराएदारों का सत्यापन किया जाएगा और कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

इनके ऊपर हुई कार्रवाई

यदि मकान मालिक किराएदारों की जानकारी संबंधित थाने में जमा नहीं करता है और किराएदार किसी अपराध में सम्मिलित पाया जाता है, तब मकान मालिक के विरुद्ध पुलिस के द्वारा कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने किराएदारों के संबंध में जानकारी थाने में नहीं देने पर, तीन मकान मालिकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है, उनके नाम हैं –

  1. हरि पटेल, उम्र 45 वर्ष निवासी महादेव टिकरा, पत्थलगांव।
  2. शौकत मौलाना, उम्र 50 वर्ष, निवासी, बिलाई टांगर, पत्थलगांव।
  3. कुमार मिस्त्री, उम्र 50 वर्ष, निवासी शिशु मन्दिर के पीछे, पत्थलगांव।
Raman dwivedi

Recent Posts

आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

भोपाल   राजधानी के रासलाखेड़ी स्थित आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट, शुभ बिजनेस जोन  के खिलाफ जिला…

23 minutes ago
रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान

रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान

रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों…

33 minutes ago
’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

रायपुर. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी (तरल उर्वरक) कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी नवाचार हैं।…

46 minutes ago
मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी…

1 hour ago
मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के…

1 hour ago
खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के…

2 hours ago