छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने अपहृत बच्ची को ढूंढ निकला और आरोपी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुर का है.
जानकारी के अनुसार, रविवार को बच्ची रोज़ की तरह अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य आसपास मौजूद नहीं थे. बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी साइकिल से आया और उसे लालच में फंसाकर अपने साथ ले गया. घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को खोजने की कोशिश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. एक फुटेज में आरोपी बच्ची को साइकिल पर अगवा कर ले जाते हुए दिखाई दिया, जो मामले में अहम सुराग साबित हुआ.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनेन्द्रगढ़ से सटे लालपुर क्षेत्र से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. बच्ची की सुरक्षित वापसी से परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…