‘नरवा विकास योजना’: वन मंडल बस्तर और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

रायपुर : राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के सफल क्रियान्वयन के लिए आज 21 जनवरी को जगदलपुर वन वृत्त के अंतर्गत वन मंडल बस्तर तथा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। 
    छत्तीसगढ़ प्रतिकलात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आज नाला भरजोडी जगदलपुर में बु्रस वुड एवं लूज बोल्डर और नाला आमदोबरा कांगेर घाटी में गेबियान के निर्माण आदि के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान आई.सी.आर.जी. के इंजीनियरों द्वारा नरवा के स्थलों पर बु्रस उड चेक, गल्ली प्लगिंग, लूज बोल्डर चेकडेम, गेबियान संरचनाओं का मौके पर निर्माण करके अवगत कराया गया। इसके अलावा लगभग 40 मॉडलों के ले-आउट के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर जगदलपुर वनवृत्त के मुख्य वन संरक्षक, बस्तर के वनमंडलाधिकारी, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक और उप वन मंडलाधिकारी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *