छत्तीसगढ़

CG : जिले में कृषकों को मिल रही आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

नारायणपुर,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंडों के कृषि एवं समवर्गी विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र का विशेष टीमों का गठन कर खरीफ पूर्व कृषि अभियान कार्यक्रम की शुरुआत विकासखंड मुख्यालय ओरछा से आरंभ किया गया, जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान जिले के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में 29 मई से 12 जून तक 15 दिनों तक संचालित किया रहा है।
कृषि विभाग द्वारा विकासखंड नारायणपुर एवं ओरछा के चिन्हांकित ग्राम पंचायत आमासरा, दुग्गाबंगाल, धनोरा, बेनूर, ओरछा, कोहकामेटा सहित अन्य 36 ग्राम पंचायतों मे आयोजित किया जा चुका है। इसी प्रकार जिले में कुल चयनित 84 ग्राम पंचायतों में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अभियान मे कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी जैसे किसानों को खरीफ फसलों हेतु वैज्ञानिक तकनीकी सुझाव प्रदान करना, उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता, मशीन से बुवाई, पैडी ट्रांसप्लांटर और सोयाबीन मशीनीकरण, तकनीकों का प्रदर्शन, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल चक्र परिवर्तन और लाभदायक फसलों की जानकारी, कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी देना साथ ही इस दौरान किसानों से फीडबैक भी लिया जा रहा है, ताकि उनके नवाचारों और अनुभवों के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा तय की जा सके एवं कृषि व समवर्गी विभागों के द्वारा विभागों में संचालित कृषकोन्नति योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया जा रहा है। 5 जून को ग्राम पंचायत बावड़ी, पल्ली, खरगांव, नेतानार, कोडोली और राजपुर में आयोजित किया गया।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

5 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

5 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

6 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

6 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

6 hours ago