राजनांदगांव | मजदूर छुरिया ब्लाक के आमगांव में केला बाड़ी में काम कर रहा था। बिजली गिरने से इसके संपर्क में आए 42 साल के मजदूर की मौत हो गई। इसी दौरान हादसा हो गया।

बताया जाता है कि मूलत: दुर्ग जिले के बोरई गांव का रहने वाला भागवत यादव (42) आमगांव के केला बाड़ी में काम करता था। मंगलवार को वह अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था, लेकिन कुछ देर बाद सारे मजदूर लौट गए। भागवत बाड़ी में ही मौजूद रहा। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। भागवत बारिश से बचने का प्रयास कर रहा था, तभी आकाशीय बिजली गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *