CG : डांस कराने ले गया किया रेप, मानव तस्करी का खुलासा

बलरामपुर। जिले में नाबालिक लड़कियों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है ऐसे ही एक मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिक को शादी में नाचने का काम दिलाने का झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया था और लगातार उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था।

मामले में गणेश मोड पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है और इससे पहले भी इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की टीम ने बताया कि आरोपी हारुन अंसारी को झारखंड से गिरफ्तार किया है जिसने नाबालिक को शादी में नाचने का काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।

See also  10 साल से बिस्तर पर था शशिकांत, CM साय के एक फोन से जगी इलाज की नई उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *