एंटी नक्सल ऑपरेशन : सुरक्षाबलों ने किया दो महिला नक्सली को ढ़ेर, इंसास राइफल और 315 बोर की बंदूक बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के घने जंगलों में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। माड़ डिवीजन के बड़े नक्सली कैडर की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बीती रात से कोहकामेटा थाना क्षेत्र के जंगलों में सघन ऑपरेशन चलाया।

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। जहां उन दो महिला नक्सलियों का शव बरामद हुआ है। मौके से एक इंसास राइफल, एक .315 बोर का हथियार, बड़ी मात्रा में मेडिकल सामग्री और नक्सली सामग्री बरामद हुआ है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान अब भी जारी है। प्रशासन ने बताया है कि, विस्तृत जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।

See also  CG : राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ के विकास की झलक, सांसद भोजराज नाग ने किया समारोह का शुभारंभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *