मानसून की दस्तक के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या देखने को मिलती है। कही साफ पानी नहीं मिलता तो कही नदी नाले का पानी पीने के लिए ग्रामीण विवश होते है। इन्हीं कारणों को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। विभाग द्वारा बारिश के मौसम में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए बंद और खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत और क्लोरीनीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिले के मनेंद्रगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत डाडहंसवाही में बंद पड़े हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू किया गया। उसमें क्लोरीनेशन की प्रक्रिया पूरी करे ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित जल उपलब्ध कराया गया। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही ग्रामीणों को जल आपूर्ति होने लगी है। जिससे उन्हें बारिश के इस मौसम में शुद्ध पेयजल के लिए अन्यत्र भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…