रायपुर । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 106.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 245.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। राजनांदगांव जिले में सबसे कम 35.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 95.7 मि.मी., सूरजपुर में 119.2 मि.मी., बलरामपुर में 228.2 मि.मी., कोरिया में 188.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 109.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 71.1 मि.मी. बलौदाबाजार में 107.6 मि.मी., गरियाबंद में 98.9 मि.मी., महासमुंद में 90.1 मि.मी. और धमतरी में 64.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर में 74.7 मि.मी., मुंगेली में 95.8 मि.मी., रायगढ़ में 162.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 103.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 138.9 मि.मी., सक्ती में 68.7 मि.मी. कोरबा में 114.4 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 117.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
दुर्ग जिले में 62.1 मि.मी., कबीरधाम में 63.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 82.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 58.8 मि.मी., बालोद में 68.7 मि.मी. बेमेतरा में 44.0 मि.मी और बस्तर जिले में 141.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 86.9 मि.मी., कांकेर में 105.0 मि.मी., नारायणपुर में 66.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 144.8 मि.मी., सुकमा में 56.9 मि.मी. और बीजापुर में 198.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…
भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…
नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…
भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…
बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…