भोपाल : गुरूवार, जून 15, 2023
मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग एवं हाथकरधा एवं वस्त्र विभाग, आंध्रप्रदेश शासन के आपसी समन्वय से गोहर महल भोपाल में 16 से 25 जून 2023 तक क्राफ्ट बाजार का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्रदर्शनी में आंध्रप्रदेश के हेंडलूम एवं हेंडीक्राफ्ट के ब्रांड लेपाक्षी, एप्को और आंध्रप्रदेश के मास्टर बुनकरो/कारीगरों के उत्पादो का प्रदर्शन सह विक्रय किया जायेगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव कुटीर एवं ग्रोमोद्योग श्री मनु श्रीवास्तव तथा प्रमुख सचिव आंध्रप्रदेश शासन श्रीमती के. सुनीता, द्वारा 16 जून को सुबह 11:45 बजे किया जावेगा।
आयुक्त सह प्रबंध संचालक संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरधा विकास निगम श्रीमती सूफीया फारूकी वली ने बताया कि आंध्रप्रदेश हेंडीक्राफ्ट कारपोरेशन के लेपाक्षी एम्पोरियम की सामग्री का विक्रय मृगनयनी एम्पोरियम हमीदिया रोड के माध्यम से किया जावेगा। आंध्रप्रदेश की हेंडलूम एवं हस्तशिल्प की सामग्री अब मध्यप्रदेश की सामग्री के साथ सुलभता से मिल सकेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की अंतिम प्राथमिकता सूची पर होगा महत्वपूर्ण…
अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़…
अम्बिकापुर । संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, नवा रायपुर के निर्देशानुसार 22 से 26 जून 2026…
जागरूकता रैली निकालकर दिया सिकल सेल उन्मूलन का संदेश अम्बिकापुर । विश्व सिकल सेल दिवस…
अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango…
अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यालय में पदस्थ…