ऊर्जा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों के लिये आवेदन आंमत्रित

भोपाल

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) में विभिन्न श्रेणियों के 633 रिक्त पदों पर भर्ती के लिये योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आंमत्रित किये गये हैं। रिक्त पदों में सहायक अभियंता, विधि अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, ट्रांसमिशन लाइन परिचारक, उपकेन्द्र परिचारक, सर्वेयर परिचारक के पद शामिल हैं।

इन पदों के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2025 है। रिक्त पदों में द्वितीय श्रेणी के सहायक अभियंता (पारेषण) के 63 पद, विधि अधिकारी के 01, कनिष्ठ अभियंता पारेषण के 247, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 12, ट्रांसमिशन लाइन परिचारक के 67, उपकेन्द्र परिचारक के 229 एवं सर्वेयर परिचारक के 14 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एम.पी. ट्रांसको की अधिकृत वेबसाइट mptransco.in अथवा एम.पी. ऑनलाइन की वेबसाइट mponline.gov.in अथवा Iforms.mponline.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

 

See also  बहनों, किसानों, गरीबों को दी जा रही आर्थिक सहायता समाज के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *