CG : इंदिरा वृद्धावस्था पेंशन योजना बनी जीवन सहारा : आत्मा राम मनहरे

रायपुर, रायपुर जिले के तिल्दा विकाशखण्ड अंतर्गत ग्राम मांदीडीह निवासी आत्मा राम मनहरे ने इंदिरा वृद्धावस्था पेंशन योजना को अपना जीवन संबल बताया है। वे वर्षों से इस योजना के लाभार्थी हैं और इस योजना से उन्हें नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है।

मनहरे ने बताया कि वृद्धावस्था में आय के अन्य कोई साधन नहीं होने के कारण यह पेंशन उनके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है। पेंशन की राशि से वे अपनी दैनिक आवश्यकताएं पूरी कर लेते हैं और जीवनयापन में उन्हें सहूलियत मिल रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही इस जनकल्याणकारी योजना का उद्देश्य वृद्ध नागरिकों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। मनहरे ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इस पेंशन योजना से उन्हें आत्मनिर्भरता और सम्मान की अनुभूति होती है।

यह योजना उन हजारों बुजुर्गों के लिए आशा की किरण बनकर आई है, जो जीवन की संध्या में आर्थिक सुरक्षा की तलाश में रहते हैं। मनहरे के बेटे ने बताया कि उनके पिता पिछले कई महीनों से इस योजना का लाभ मिल रहा है। उनके बेटे बताते है की पिताजी इस पैसे से अपने इलाज के लिए दवाई खरीदते है और सब्जी लेते है। यह थोड़ी सी मदद उनके परिवार के लिए बड़ी राहत बन गई है।

मनहरे के बेटे तुलसी राम मनहरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बुजुर्गों को इसका लाभ लेना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से 79 वर्ष की आयु के ऐसे वृद्धजन, जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं, उन्हें 500 प्रतिमाह तथा 80 एवं अधिक उम्र के वृद्धजनों को 650 रूपये की पेंशन राशि दी जाती है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन विधानसभा…

9 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

30 minutes ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

32 minutes ago
नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…

54 minutes ago
CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

57 minutes ago
MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…

1 hour ago