उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारी शुरु, रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक चलेंगे 55 रोपवे

उज्जैन 

सिंहस्थ-2028 को देखते हुए उज्जैन में तैयारियां तेज हो गई हैं। रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोपवे चलाए जाएंगे। इसके लिए के लिए काम शुरु हो गया। रोपवे का ठेका डोप्पेलमेयर को दिया गया है। जो कि अपनी टेक्नोलॉजी के जरिए डिजाइन तैयार कर रही है।

1.7 किलोमीटर लंबा रोपवे होगा तैयार
उज्जैन रेलवे स्टेशन से लेकर महाकाल मंदिर तक 1.7 किलोमीटर लंबा रोपवे तैयार किया जा रहा है। इसके रूट पर तीन स्टेशन बनाए जा रहे हैं। यहां पर यात्री रोपवे के जरिए आना-जाना कर सकेंगे। जिसमें यात्री सीधा मंदिर में ही उतरेंगे। 1.7 किलोमीटर के रूट में 55 केबिन चलाए जाएंगे। जो कि दिन में 16 घंटे चलेंगे। इस दूरी को तय करने में सिर्फ 5-7 मिनट का समय लगेगा।

रोपवे के लिए तीन स्टेशन बनेंगे
महाकाल लोक की पार्किंग पर उतरकर नंदी द्वारा से सीधा महाकाल लोक में प्रवेश होगा। गणेश कॉलोनी में उतरने के बाद भक्त रूद्र सागर पर बने नए ब्रिज से सीधे महाकाल मंदिर के पास स्थित मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर पहुंचेंगे। रोपवे हरिफाटक ब्रिज के ऊपर से गुजरेगा।

एक घंटे में 2 हजार कर सकेंगे दर्शन
रोपवे प्रोजेक्ट को पूरा होने में 2026 तक का समय लगेगा। रोपवे में 3 स्टेशन, 13 टावर और 55 केबिन होंगे। रोपवे की क्षमता प्रति घंटे 2 हजार यात्री होगी। यह पूरे दिन में 16 घंटे तक चलेगा।

पब्लिक सेफ्टी रहेगी प्राथमिकता
उज्जैन में लगाया जा रहा रोपवे यूरोपीय मानकों पर आधारित है। सरकार के द्वारा पहले प्राथमिकता नागरिकों सुरक्षा रखी गई है। कंपनी की ओर से गारंटी दी जाती है कि किसी प्रकार की समस्या आने पर यह केबिन अपने आप ही स्टेशन पर पहुंच जाएगा। 

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…

15 minutes ago
CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…

19 minutes ago
CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…

19 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…

23 minutes ago
CG : मनरेगा से रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा …

CG : मनरेगा से रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा …

कवर्धा । जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी…

26 minutes ago
CG : गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । गृह मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री…

29 minutes ago