CG : खरोरा मशरूम फैक्ट्री के प्रबंधक गांवों में फैला रहे बीमारी, वेस्ट को कहीं भी लगा रहे ठीकाने

रायपुर। खरोरा इलाके में कभी भी बड़ी त्रासदी आ सकती है, जिसकी वजह मशरूम फैक्ट्री है, प्रबंधक पर आरोप है कि फैक्ट्री से निकाले जा रहे प्रदुषण युक्त कचरे को आसपास के गांवों में खाली पड़े सरकारी जमीनों में ठिकाना लगाया जा रहा है, कचरे के ढेर को देखकर लोग भयभीत है, बीमारी फ़ैलने का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने प्रशासन से इसकी शिकायत कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है, साथ ही मशरूम फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए है, मामले को दबाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

खरोरा थाने में शिकायत छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने बताया, उमाश्री राईस मिल ग्राम पिकरीडीह थाना खरोरा जिला रायपुर छ0ग0 से निकलने वाली अपशिष्ट पदार्थ से काफी बदबू आ रहे है जिससे आने-जाने वाले राहगिरो को श्वास लेने में काफी परेशानियां हो रहा है तथा कंपनी से अपशिष्टं पदार्थ को गांव के शासकीय भूमि जिस पर ग्रामवासी उपयोग कर रहे है उसी पर इधर-उधर फेका जा रहा है जिससे भूमि प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं जल प्रदूषण हो रहा है ।

तथा मजदूरो के साथ शोषण किया जा रहा है मजदूरी को 08 घंटे से अधिक समय तक काम लिया जा रहा है तथा मजदूरी दर ठीक से नही दिया जा रहा है इस प्रकार कंपनी प्रबंधक एवं ठकेदार के द्वारा शोषण किया जा रहा है । तथा कुछ मजदूरो को बंधक भी बनाया जा रहा है जिसके संबंध में किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुआ है इसलिए प्रकार उमाश्री राईस मिल का हौसला बुलंद होते जा रहा है तथा कंपनी के द्वारा मजदूरो एवं ग्रामवासी को प्रताड़ित किया जा रहा है।

97 श्रमिक का रेस्क्यू

मशरूम फैक्ट्री में महिला बाल विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यह एक्शन मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराया जाए की शिकायत मिलने के बाद हुई। विभाग की टीम ने छापा मारते हुए 97 लोगों को रेस्क्यू कर फैक्ट्री के बाहर निकल गया है। रेस्क्यू किए लोगों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल है। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर देश के अलग-अलग राज्यों से फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए आए हुए थे। इनको ठेकेदार और संचालक ने बिना पैसा भुगतान किया बंधक बनाकर कार्य कराया जा रहा था। पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

प्रताड़ना के इस मामले खुलासा तब हुआ जब कुछ मजदूर फैक्ट्री मालिकों की प्रताड़ना से तंग आ गए। वे 2 जुलाई की रात को फैक्ट्री से भाग निकले। वे 20 किमी पैदल चलकर रायपुर पहुंचे। कुछ लोगों ने मदद कर पुलिस तक पहुंचाया। फैक्ट्री में काम करने आए मजदूर ने कहा कि मशरूम कंपनी में पैक करने के लिए यहां पर लेकर आए थे।

kgnews

Recent Posts

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…

42 minutes ago
विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…

47 minutes ago
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…

1 hour ago
CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…

2 hours ago
दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

3 hours ago
दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…

3 hours ago