CG : शहर में स्कूटी सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत…

अंबिकापुर. शहर में स्कूटी सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दुर्घटना होने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बिजली के तार में फंसने से हादसा हुआ है. अगर समय रहते टूटे तारों को हटा लिया गया होता तो यह हादसा नहीं होता. यह घटना बिजली विभाग की घोर लापरवाही के वजह से हुई है. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

दरअसल, इस मामले में शहर के वार्ड नंबर 22 बौरीपारा निवासी अभिषेक सोनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसमें बताया गया कि सुरेश सोनी (अभिषेक के बड़े पापा), जो कि सुबह स्कूटी (CG-15-DX-6306) से अपने निवास स्थान से खरसिया नाका की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जयपुरी कुर्ती दुकान के सामने टूटे और खुले बिजली तार में उलझ गए, जिससे उनका गंभीर सड़क हादसा हो गया.

आगे बताया कि हादसे के वक्त सुरेश सोनी करीब एक घंटे तक बेहोशी की हालत में घटनास्थल पर पड़े रहे. बाद में पुलिस की मदद से उन्हें शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, उनके सिर की नस फट गई है और इलाज के दौरान मौत हो गई.

हादसे का कौन जिम्मेदार ?

मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह हादसा विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण हुआ है, क्योंकि टूटे हुए तारों को समय रहते हटाया या मरम्मत नहीं किया गया. अभिषेक सोनी ने अपने आवेदन के साथ सीसीटीवी फुटेज भी प्रस्तुत किया है, जो इस घटना की पुष्टि करता है.

इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 289 (खतरनाक कार्य में लापरवाही), और 125(ए) (लोक सेवक के रूप में कर्तव्य में लापरवाही) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

4 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

4 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

4 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

4 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

4 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

4 hours ago