CG : पत्रकार यौन शोषण मामले में गिरफ्तार, आदिवासी महिला ने की थी शिकायत

बलरामपुर। पत्रकारिता की आड़ में डरा-धमका कर आदिवासी महिला का लगातार यौन शोषण और प्रताड़ित करने वाले शख्स को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने न केवल महिला के साथ कई वर्षों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए बल्कि उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की फिरौती भी वसूली थी. थाना बलरामपुर क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने 14 जुलाई को पुलिस थाना में उपस्थित होकर आरोपी अली खान के विरुद्ध गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई. झारखंड के जिला गढ़वा थाना रंका, ग्राम खपरो का मूल निवासी चौकी तातापानी ग्राम चंद्रनगर में रहने वाला आरोपी आरोपी अली खान पत्रकारिता से जुड़ा है.

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2018-2019 से आरोपी ने पहले महिला से पहचान बनाकर मोबाइल पर बातचीत शुरू की, जो जल्द ही अश्लील और आपत्तिजनक बातें करने लगा. महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 से लेकर जून 2025 तक आरोपी ने उसे डरा-धमका कर कई बार बलात्कार किया. पीड़िता ने सामाजिक लोकलाज और अपने वैवाहिक जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घटना की जानकारी किसी को नहीं दी. इस चुप्पी का लाभ उठाकर आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा और पैसे भी ऐंठता रहा.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी अली ख़ान द्वारा उसके पति को गोली मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी. इतना ही नहीं, आरोपी यह जानते हुए भी कि पीड़िता अनुसूचित जनजाति से संबंध रखती है, उसका लगातार शोषण करता रहा. पीड़िता की शिकायत पर थाना बलरामपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 100/2025 धारा 308(5), 351(3), 78, 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v), 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज किया गया. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी अली खान उर्फ अली हुसैन अंसारी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

2 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

2 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

2 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

2 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

2 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

3 hours ago