राजनांदगांव : जप्तसुदा वाहन राजसात

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा गौरी नगर राजनांदगांव निवासी नूर खां पठान के स्वामित्व की जप्तसुदा वाहन टाटा ट्रक 1412 सीआरएक्स क्रमांक सीजी 08 एएच 3670 को छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत शासन के पक्ष में राजसात किया गया है।

आदेश के विरूद्ध पुनरीक्षण की अवधि समाप्त होने और सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन की नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई करते हुए प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल किया जाएगा। सक्षम न्यायालय (सत्र न्यायालय राजनांदगांव) से आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।

यह भी पढ़े : प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए 11 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *