राजनांदगांव : नर्सिंग कॉलेज मना रहा विश्व स्तनपान सप्ताह

0 स्तनपान की प्राथमिकता और फायदे गिनाए

राजनांदगांव। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह 01 से 7 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जा रहा। एमएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने मनमोहक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर स्तनपान से संबंधित विविध पहलुओं पर जानकारी दी। स्तनपान सप्ताह के मौके पर विद्यार्थियों ने प्रसव के बाद स्तनपान करने वाले माताओं को आवश्यक जानकारी भी दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल एक विशिष्ट विषय (थीम) पे कार्य करता है ।  इस साल का थीम है स्तनपान को प्राथमिकता दे, स्थाई सहायता प्रणाली बनाए, विषय वस्तु  पर आधारित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Stanpan-Saptah__DOC-20230809-WA0027-3-1024x458.jpeg

प्रसव के तुरंत बाद मां बच्चे को स्तनपान कराए एवं मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चे को पिलाना अनिवार्य समझे। इस संबंध में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय राजनांदगांव के बाल चिकित्सा नर्सिंग विभाग द्वारा 5 अगस्त को जिला अस्पताल बसंतपुर राजनांदगांव के पीएनसी वार्ड के प्रांगण में जनसाधारण के लिए एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम स्तनपान विषय पर आयोजित किया गया।  एमएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने मनमोहक नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया। जिसमें स्तनपान संबंधित  विविध पहलुओं पर जानकारी दी एवं प्रसव के बाद स्तनपान करने वाले माताओं को कैसा भोजन देना चाहिए एवं  नवजात शिशु की देखभाल कैसे करनी चाहिए, इस विषय पर एमएससी नर्सिंग के छात्राओं ने विशेष स्टॉल भी लगाया था।

जिसमें बहुत से माताएं और उनके घर वालों ने आकर जानकारी ली। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्य ममता नायक ने अतिथियों का स्वागत किया एवं स्तनपान के प्रयोजन से संबंधित संबोधन दिया। बाल चिकित्सा नर्सिंग विभाग की प्राध्यापक डॉ. उमा शिंडे ने विश्व स्तनपान सप्ताह के थीम पर प्रकाश डालते कहा कि स्तनपान मां की ममता का प्रतीक स्वरूप है। इसे अनिवार्य रूप से हर मां को करना चाहिए।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. माधुरी खूंटे ने लोगों को स्तनपान के फायदे, प्रसव के बाद महिलाओं को होने वाली समस्याएं, परिवार के अन्य सदस्य किस तरह से स्तनपान करने वाली माता की सहायता करें, माता को कैसा पोषण तत्वों से भरा भोजन दें,  बच्चों का छट्टी, बच्चे के पैदा होने के 6 सप्ताह  के बाद  मनाने एवं छोटे बच्चों का मुंडन 1 साल पश्चात करने को कहा एवं बोतल से नवजात शिशु को दूध पिलाने के विषय में भी  क्या-क्या नुकसान हो सकता है , उसके विषय में शिक्षा दी।

विशिष्ट अतिथि डॉ. विक्रम बैद ने कहा कि नवजात शिशु की कैसे देखभाल करें, सिर्फ पहले 6 महीने मां अपना दूध पिलाने एवं पूरे अस्पताल में डिब्बा बंद दूध को बिल्कुल ही बंद करने के विषय में बात की। स्तनपान कराने के लिए हर मां पहले से सहमत हो एवं सेल्फ कान्फिडेंट बनने के विषय में कहा एवं प्रसव के बाद अगर मां को किसी भी प्रकार से स्तनपान संबंधित समस्या होने पर डॉक्टर या सिस्टर की सलाह ले एवं मदद जरूर ले और इसे ही प्राथमिकता दे, इस पर जोर दिया। कार्यक्रम में अस्पताल की मेट्रन एवं अन्य वार्डों के नर्सिंग ऑफिसर एवं इंचार्ज एवं शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के बाल चिकित्सा नर्सिंग विभाग के शिक्षिका शैनी साजू, नीलम चतुर्वेदानी, रागिनी जेमा एवं राखी सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया एवं बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन  एमएससी नर्सिंग के जूबी मैथ्यू व बेबी शिल्पी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

kgnews

Recent Posts

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

21 minutes ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

31 minutes ago
लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री लोधी

लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री लोधी

भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेन्द्र भाव सिंह…

41 minutes ago
नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

भोपाल  केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…

56 minutes ago
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…

1 hour ago
इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…

1 hour ago