मोहला : आईटीआई के रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त तक

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

     मोहला ।  राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु पुन: रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त 2025 रात्रि 11:59 बजे तक आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in  से पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली-भांति अध्ययन कर लें।

किसी प्रकार की सहायता या जानकारी से लिए अभ्यर्थी निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। समय-सीमा के पूर्व आवेदक अपने आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि एवं संस्था व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में सुधार कर ले।


      पूर्व के आवेदक जो अगली चरण राउंड में शामिल होना चाहते है, उन्हें अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुन: किया जान अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़े : मोहला : जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में आयोजित हुआ स्वच्छता तिहार

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *