CG : पीएम पोर्टा केबिन देवगांव में नशा मुक्त स्वस्थ व सशक्त भारत विषय पर हुआ चित्रकला प्रतियोगिता…

नारायणपुर । भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान वर्ष 2020 में प्रारंभ किया गया था और इस वर्ष यह अपने पांच वर्ष पूर्ण कर रहा है। इसका उद्देश्य देश के सभी जिलों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में 01 अगस्त से 31 अगस्त तक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी उद्देश्य से 18 से 28 अगस्त तक जिले के 38 शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में नशामुक्ति के पक्ष में व्यापक जनमत विकसित करते हुये छात्र छात्राओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता एवं सामूहिक शपथ ग्रहण का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 अगस्त को पीएम पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगांव में नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विद्यालय में अध्ययनरत् सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को विद्यालयीन प्राचार्य द्वारा नशामुक्ति की सामूहिक रूप से शपथ दिलायी गई।

See also  खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *