रायपुर : केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री साव ने केन्द्रीय मंत्री को दी जानकारी : स्वच्छता को बना रहे जन आंदोलन

रायपुर

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली से वर्चुअली आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों की राज्यवार समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय के साथ बैठक में शामिल हुए।

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने बैठक में शहरी स्वच्छता के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में लक्षित स्वच्छता इकाईयों (Cleanliness Target Units) के चिन्हांकन एवं निराकरण को वर्षभर की गतिविधि के रूप में लागू करने तथा इस साल (2025) के ‘स्वच्छता ही सेवा’ (SHS) अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में स्वच्छ शहर जोड़ी (SHJ) के संचालनात्मक दिशा-निर्देशों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में स्वच्छता के प्रति छत्तीसगढ़ की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में नगरीय विकास एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने राज्य सरकार ने व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

साव ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और स्वच्छता सेवाओं के डिजिटलीकरण जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने राज्य के प्रमुख शहरी निकायों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों की भी जानकारी साझा की। साव ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में नगरीय जीवन को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने लगातार काम किए जा रहे हैं।

Admin

Recent Posts

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

मुंगेली. कभी मामूली जटिलता वाले मामलों में भी मरीजों को बड़े शहरों के लिए रेफर…

26 minutes ago
नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

भोपाल  मध्यप्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला…

35 minutes ago
CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं…

52 minutes ago
CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं…

58 minutes ago
CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…

1 hour ago
CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…

1 hour ago