CG : सुकमा में सीआरपीएफ की मानवीय पहल से प्रसूता और नवजात की बची जान…

सुकमा । एक समय घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में विख्यात पुवर्ती अब सकारात्मक बदलाव की नई तस्वीर पेश कर रहा है। गुरुवार को इसी बदलाव की मिसाल तब देखने को मिली जब थाना जगरगुंडा के अंतर्गत ग्राम पुवर्ती निवासी महिला मांडवी सुक्की पत्नी मांडवी कोसा गर्भावस्था के दौरान गंभीर दर्द की स्थिति में पुवर्ती फिल्ड अस्पताल पहुँची। महिला की हालत नाजुक देखते हुए 150वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पुवर्ती ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की व्यवस्था की और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगरगुंडा पहुँचाया। नियत समय में चिकित्सा सुविधा मिलने से प्रसूता और नवजात दोनों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।

इस पुनीत कार्य ने न केवल एक माँ और शिशु को जीवनदान दिया, बल्कि स्थानीय जनता के बीच प्रशासन और सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास भी और मजबूत किया। कैम्प में तैनात डॉक्टर ग्रामीणों का नियमित निःशुल्क उपचार करते हैं और दवाइयाँ भी मुफ्त उपलब्ध कराते हैं, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच अब सीधे गाँव तक हो गई है।

बदलाव की नई कहानी लिख रहा पुवर्ती :

कभी नक्सल कमांडर हिड़मा के नाम से भयभीत करने वाले इस क्षेत्र में अब विकास और शांति की तस्वीर उभर रही है। ग्रामीण जहाँ पहले दहशत में जीते थे, वहीं अब सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएँ पहुँच रही हैं। गाँव में आंगनबाड़ी भवन और स्कूल खुल चुके हैं और शिक्षा की नई रोशनी घर-घर तक पहुँच रही है।

जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयास से पुवर्ती में बदलाव की बयार बह रही है। स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, आधारभूत सुविधाएँ और सुरक्षा इन सबके समन्वय ने यह साबित कर दिया है कि शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता और समर्पण से सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी विकास और विश्वास का नया अध्याय लिखा जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

4 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

4 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

4 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

4 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

5 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

5 hours ago