देवास
देवास स्थित माता टेकरी पर मंगलवार रात हादसा हो गया। पहाड़ी से खिसके पत्थरों से हनुमान मंदिर का पिलर टूट गया है। पहाड़ के पत्थर मंदिर के अंदर आ गिरे, हालांकि रात का समय होने से कोई जनहानि नहीं हुई है। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और निगम का अमला मौके पर पहुंच गया है।
देवास में पहाड़ी दरकने से मंदिर में गिरे पत्थर
बता दें कि देवास में आस्था का केंद्र माता की टेकरी पर बने हनुमान मंदिर पर मंगलवार रात पहाड़ दरकने से मंदिर के पिलर टूटने की घटना हो गई। यह मंदिर तुलजा भवानी माता मंदिर के पास बना हुआ है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक पहाड़ से पत्थर नीचे आए और पिलर टूट गया। हालांकि जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल पर कुछ ही श्रद्धालु थे। घटना के पीछे प्राथमिक तौर पर बारिश के कारण हुए रिसाव को माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही देवास नगर निगम का अमला मौके पर पहुंच गया था। हालांकि पत्थर हटाने का काम सुबह ही शुरू हो सकेगा।
मंदिर में जाने का रास्ता बंद कर दिया है
प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि माता टेकरी पर मंगलवार रात हनुमान मंदिर के समीप से पहाड़ी का कुछ हिस्सा अचानक दरक गया था। इससे मलबा हनुमान मंदिर परिसर में पहुंच गया। पत्थर गिरने से मंदिर का एक पिलर टूट गया है। घटना के समय मंदिर में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया है। घटना के बाद बेरिकेड्स लगाकर मंदिर का रास्ता बंद किया गया है। रात करीब 11 बजे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भी माता टेकरी पहुंचे व स्थिति देख घटना की जानकारी ली। एसडीएम के साथ टेकरी की स्थिति का भी जायजा लिया।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…