आनंद के धाम जयश्री राम प्रतियोगिता में सफल चालीस परीक्षार्थियों, रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना

 भोपाल

संस्कृति विभाग, धार्मिक न्सास एवं धर्मस्व विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई आनंद के धाम जयश्री राम प्रतियोगिता में सफल चालीस परीक्षार्थियों को राज्य सरकार हवाई जहाज और बस के जरिए अयोध्या की मुफ्त सैर करवाएगी। चालीस सफल परीक्षार्थियों का पहला समूह बुधवार को हवाई जहाज से प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। इन सभी परीक्षार्थियों को पर्यटन संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने बुधवार को सुबह अयोध्या के लिए रवाना हुए है। ये सभी वहां रामलला के दर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में सफल सभी चालीस परीक्षार्थी सुबह सात बजे तुलसी मानस प्रतिष्ठान में एकत्रित हुए। वहां से बस के जरिए सभी राजा भोज हवाई अड्डे पहुंचे। यहां से हवाई जहाज इन सभी को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। प्रयागराज से सभी  परीक्षार्थियों को बस से अयोध्या ले जाया जा रहा है। वहां उन्हें रामलला के दर्शन कराए जाएंगे।

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि परीक्षा में कुल 172 परीक्षार्थी सफल हुए है। सभी सफल परीक्षार्थियों को हवाई जहाज से भोपाल से प्रयागराज और प्रयागराज से बस के जरिए अयोध्या ले जाया जाएगा। चालीस-चालीस के समूह में विजेताओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। जिसका पहला समूह बुधवार को अयोध्या के लिए रवाना हुआ है। सुबह मंत्री उषा ठाकुर ने सभी परीक्षार्थियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

 तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्य अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने बताया कि दस अक्टूबर 2022 को परीक्षा आॅनलाईन आयोजित की गई थी। परीक्षा में 25 हजार 448 परीक्षार्थियों ने फार्म भरे थे तथा 22 हजार 852 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे कुल 89.80 प्रतिशत उपस्थिति परीक्षा में रही।  प्रतियोगिता में कक्षा नौ से बारह तक के स्कूली छात्र और अन्य नागरिकों ने भाग लिया था। तुलसी मानस प्रतिष्ठान, संस्कृति विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, धार्मिक न्यास विभाग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में संत तुलसीदार रचित रामचरितमानस के अयोध्या कांड पर सवाल पूछे गए थे। अब सफल परीक्षार्थियों को मुफ्त हवाई जहाज से रामलला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है।

See also  हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री राजेश अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *