मुख्यमंत्री चौहान ने स्वर्ण पदक विजेता दंडोतिया को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हांगकांग में चल रही एशियन पेसिफिक पावर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चेंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर कुलदीप दंडोतिया को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के चंबल के सपूत कुलदीप दंडोतिया ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता युवाओं में ऊर्जा का संचार कर उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। दंडोतिया आगे भी नए कीर्तिमान गढें, यही कामना है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर दंडोतिया को शुभकामनाएँ दी।

 

See also  इंदौर में 13 बड़े ब्रिज प्रोजेक्ट अटके, कहीं जमीन तो कहीं डायवर्शन बना रोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *