CG : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को अत्मनिर्भर बनाने की पहल

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

  कोण्डागांव, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला स्तर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोण्डागांव डॉ आर के चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सभी विकास खंडों के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के आश्रित ग्राम पारे में अभियान की उद्देश्यों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड कोंडागांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर संबलपुर में इस अभियान के तहत महिलाओं को अत्मानिर्भर बनने एवं कानूनी अधिकार के संबध में भी जागरूक किया गया।


सीएचओ निर्मला पोयाम ने जानकारी देते हुवे बताया की मासिक धर्म के समय स्वच्छता, स्थानीय पोषक आहार का सेवन, महिलाओं की नियमित जांच, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों की एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बीमारियों की जांच करने की जानकारी, प्रधान मंत्री मातृत्व अभियान में सेवा प्रदान करने एवं एनीमिया सिकल सेल बी पी शुगर टी बी की जांच के साथ महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर गर्भाशय कैंसर की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही 18 वर्ष से 49 वर्ष तक की दंपतियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम के साधन एवं बच्चो में अंतर रखने के साधन की जानकारी दिया गया।


इस अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के कर्मचारी अधिकारी करुणा ध्रुव एवं पूर्णिमा भंडारी द्वारा उपस्थित महिलाओं को कानूनी अधिकार की जानकारी देते हुवे बताया गया महिलाएं अज्ञानता और जानकारी के अभाव भय वश एवं समाज की बदनामी के कारण अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की जानकारी किसी से भी साझा नहीं करती है, जिससे किशोरियों एवं महिलाओं पर छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, शोषण, संपत्ति अधिकार एवं मोबाइल फोन कर धमकाने की घटना से बिल्कुल निर्भय रहे और हेल्प लाइन 1091 पर संपर्क कर तुरंत सूचना देने की बात बताई गई। साथ ही न्यायालय द्वारा भी ऐसे पीड़ित महिलाओं को निशुल्क सहयोग कर वकील की भी व्यवस्था की गई है कि जानकारी दी गई ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी महिला यदि ऐसे कोई भी समस्या से पीड़ित होने पर जरूर अपने आत्मरक्षा के लिए अपने अधिकार का निःसंकोच उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया जिससे महिलाएं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के साथ समाज में सम्मान के साथ जीवन व्यापन कर सके। इस दौरान स्वास्थ पर्यवेक्षक संजय नायडू आर एच ओ मयंक देवांगन, एवं दिनेश्वरी नाग, मितानिन पुष्बती पटेल एवं भगवती बघेल तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता डोमनी पटेल, एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

See also  CG : स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ती बिजली खपत, अध्ययन में सामने आए तथ्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *