राजनांदगांव। शहर निवासी विशाल चौहान मंगलवार, 28 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद से वे वापस नहीं लौटे हैं। उनका कोई पता नहीं चलने के कारण परिजन और मित्र बेहद चिंतित हैं।
परिजनों के अनुसार विशाल चौहान को आखिरी बार पीटीएस राजनांदगांव के पास से नागपुर की दिशा में जाते हुए देखा गया था। वे काले रंग की पैशन मोटरसाइकिल, जिसका नंबर CG 08 NC 4666 है, से जा रहे थे। बताया गया है कि वे अपने साथ मोबाइल फोन भी नहीं ले गए हैं, जिसके कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

परिजनों और मित्रों ने आम नागरिकों से अपील की है कि विशाल चौहान अथवा उनकी मोटरसाइकिल के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर:
लोकेश चौहान – 8959025000
उमेश ठक्कर – 9425244504
परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि विशाल चौहान का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।










Leave a Reply