CG : गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव के साथ-साथ जटिल सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की सुविधा…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में आज से सी-सेक्शन (सिजेरियन) डिलीवरी और शल्य चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत की गई। इस पहल से अब क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव के साथ-साथ जटिल सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की सुविधा भी स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से लोगों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि इससे समय और धन की बचत भी होगी। पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस नई स्वास्थ्य सेवा का उद्घाटन कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत की देखरेख में हुआ। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा पटेल, डॉ. रजनी नायक और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. दिनेश नायक की टीम ने ग्राम सूपा की गर्भवती श्रीमती तिलोत्तमा भारद्वाज का सफल सी-सेक्शन प्रसव किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि अब पुसौर विकासखंड की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल या अन्य निजी संस्थानों तक नहीं जाना पड़ेगा। इस सुविधा के मिलने से महिलाएं समय पर उपचार प्राप्त कर सकेंगी, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

1 hour ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

1 hour ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

2 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

2 hours ago