राजनांदगांव । महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डोंगरगांव विकासखंड में नई डिजिटल पहल की गई है। इसके तहत राजनांदगांव विकासखंड के सभी 76 ग्राम पंचायतों में 7 अक्टूबर को आयोजित रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को क्यूआर कोड प्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई है। इस पहल के तहत अब कोई भी ग्रामीण अपने मोबाइल से पंचायत भवन या सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते है।
इनमें पिछले तीन वर्षों के स्वीकृत कार्यों की सूची, व्यय राशि, प्रगतिरत कार्य, जॉब कार्डधारियों की संया एवं कुल सृजित मानव दिवस की जानकारी शामिल है। डोंगरगांव विकासखंड की सभी पंचायतों में पंचायत भवन सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देशन में रोजगार दिवस पर क्यूआर कोड प्रणाली की व्यापक जानकारी ग्रामीणों को प्रदाय करने के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब…
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया…
बालोद. जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं. करहीभदर गांव में दो नकाबपोश चोरों ने…
रायपुर। नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी मुख्य आरोपियों…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
रायपुर । राजधानी रायपुर में सराफा से लगे मोहल्लों नया पारा,डबरी, गोल बाज़ार,पेटी लाइन, चूड़ी…