प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक जुलाई को शहडोल आगमन

स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों, ग्राम सभा सदस्यों, गाँवों के फुटबाल खिलाड़ियों तथा जनजातीय प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा
पीवीसी आयुष्मान कार्डों के वितरण और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का करेंगे शुभारंभ

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक जुलाई को शहडोल जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की लाँचिंग और पीवीसी आयुष्मान कार्डों के वितरण का शुभारंभ करेंगे। साथ ही स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों, ग्राम फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों एवं जनजातीय मुखियाओं से भी चर्चा करेंगे।

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य, आयुष मंत्रालय और देश के 17 राज्यों के प्रतिनिधि वर्चुअली शामिल होंगे। प्रदेश के 20 जनजातीय बहुल जिलों के 89 विकासखण्डों के करीब 3 हजार हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को सिकल सेल जेनेटिक काउन्सलिंग कार्ड का वर्चुअली वितरण किया जाएगा। इन कार्डों में सिकल सेल एनीमिया के परीक्षण के बाद की पूरी रिपोर्ट होगी। प्रधानमंत्री मोदी सिकल सेल ऑपरेशन गाइड-लाइन एवं मेनुअल का अनावरण, नेशनल सिकल सेल पोर्टल एवं डेश बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के 25 हजार 500 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इनमें प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ सिविल अस्पताल, जिला अस्पताल, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, चिकित्सा महाविद्यालय, शहरी स्थानीय निकाय और नगर निगम मुख्यालय शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिये किये गये प्रयासों एवं नवाचार संबंधी फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी ग्रामीणों एवं जन-प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे और सामूहिक भोज में भी शामिल होंगे।

पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल में पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण योजना का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ के बाद ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए पंचायत स्तर पर आयुष्मान ग्राम सभा होगी, जिसमें आयुष्मान हितग्राहियों के नाम पढ़े जाएंगे। नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 57 लाख से अधिक हितग्राहियों के डिजिटल आयुष्मान कार्ड तैयार किये जा चुके हैं। योजना के कुल हितग्राहियों में एक करोड़ हितग्राहियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड भी प्रदाय किये जा रहे हैं। देश में 3 करोड़ 57 लाख आयुष्मान हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरण पहली बार किया जा रहा है।

लखपति दीदियों, ग्रामसभाओं, फुटबाल खिलाड़ियों और जनजातीय मुखियाओं से संवाद

प्रधानमंत्री मोदी शहडोल में लखपति दीदियों से संवाद करेंगे। महिला स्व-सहायता समूह में जिन दीदियों की वार्षिक आय एक वर्ष में एक लाख रुपये से अधिक होती है, उन्हें लखपति दीदी कहा जाता है। दीदियों ने मेहनत और परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी है। मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू हुआ है, कई ग्राम सभाओं ने तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया है, ऐसी ग्राम सभाओं से भी प्रधानमंत्री मोदी का संवाद होगा। प्रधानमंत्री मोदी शहडोल के आस-पास, गाँव-गाँव में सक्रिय फुटबाल क्लबों के खिलाड़ियों से भी बातचीत करेंगे। साथ ही जनजातीय समाज के मुखियाओं से भी चर्चा करेंगे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…

32 minutes ago
CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

1 hour ago
CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…

1 hour ago
CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…

1 hour ago
CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…

1 hour ago
CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…

1 hour ago