रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर बिजली की खरीदी दर घटाए जाने के फैसले का विरोध करते हुए इसे सोलर उपभोक्ताओं के साथ अन्याय और ठगी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर आम उपभोक्ताओं को महंगी बिजली बेच रही है, जबकि दूसरी ओर सोलर उपभोक्ताओं से कम दर पर बिजली खरीदने की तैयारी कर रही है।
कन्हैया अग्रवाल ने जारी बयान में कहा कि पहले सोलर उपभोक्ताओं से बिजली की खरीदी 2.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से की जाती थी, जिसे घटाकर 1.94 रुपये प्रति यूनिट करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इसे सौर ऊर्जा अपनाने वाले उपभोक्ताओं के साथ धोखा बताते हुए कहा कि इससे लोग सोलर पैनल लगाने के प्रति हतोत्साहित होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार औसतन करीब 6 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बेच रही है, ऐसे में सोलर उत्पादकों से इतनी कम कीमत पर बिजली खरीदना उचित नहीं है। उनके अनुसार यह निर्णय राज्य में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के बजाय उसे कमजोर करने वाला कदम है।
कांग्रेस नेता ने सरकार से इस फैसले को तत्काल वापस लेने और सोलर बिजली खरीदी की पुरानी दर बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए खरीदी दरों में वृद्धि की जानी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो कांग्रेस सोलर उपभोक्ताओं के हित में आंदोलन करेगी।
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…
सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…
बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…
खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…
कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…
भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…