लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा: डिवाइडर तोड़कर पलट गई बस, मची चीख पुकार; 15 से अधिक सवारियां घायल

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से बीती रात 2:30 बजे के बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में करीब 70 लोग सफर कर रहे थे, जिसमें से 15 यात्री घायल हो गए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर किलोमीटर 33 /200 के पास राठ से दिल्ली जा रही एक बस का अचानक टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, जिससे बस में बैठी सवारियों में  चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर यूपीडा तथा थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सवारियों को बाहर निकाला और फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर भर्ती कराया गया, जहां से आगरा रेफर किया गया।

बस चालक विनीत ने बताया कि बस राठ से दिल्ली जा रही थी साथ में परिचालक नितिन कुमार पुत्र जागेश्वर दयाल निवासी ग्राम इंगुठिया जिला औरैया था। अचानक चलते समय बस का आगे का टायर फट जाने बस अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।

बस में बैठीं ये सवारियां हुईं घायल 

 कालिका प्रसाद पुत्र चेला निवासी ग्राम मुस्तरा खुर्द जनपद हमीरपुर उम्र करीब 55 वर्ष, माया पत्नी  दिलीप निवासी ग्राम गरौटा जनपद झांसी उम्र करीब 30 वर्ष,  सुमित्रा पत्नी  कालिका निवासी मुस्तरा खुर्द जनपद हमीरपुर उम्र करीब 50 वर्ष, राम सिंह पुत्र निर्पत निवासी ग्राम गहरौली थाना मुस्कारा जनपद हमीरपुर, जीवाई पत्नी राम सिंह , रज्जन नामदेव पुत्र राम संजीवन नामदेव निवासी शिजवाही थाना मौदहा जनपद हमीरपुर, अशोक शर्मा पुत्र बाबू, राम शर्मा निवासी ग्राम कुठौन जनपद जालौन,  बन्टी पुत्र  रमेश निवासी ग्राम धनजा थाना रैदार जनपद जालौन, सुशीला पत्नी  बाबू राम, सुशीला पत्नी  नीरज कुमार निवासी ग्राम मुस्कारा जनपद हमीरपुर, रामेंद्र पुत्र सोहन लाल निवासी गहरौली, नीलेन्द्र पुत्र मेहकू लाल निवासी धनौरी, नीरज कुमार पुत्र जगदीश मुस्करा हमीपुर, आरव पुत्र नीरज,  सेहजल पुत्री नीरज चार वर्ष घायल हो गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *