रायपुर : पीलिया की रोकथाम हेतु शिविर में निःशुल्क रक्त परीक्षण और दवाई का वितरण

संचालक महामारी डॉ आर.आर.साहनी ने रायपुर जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने शहर में पीलिया के रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को  दो चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौपने  के निर्देश दिए।

संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ सुभाष पाण्डे रायपुर एवं शहरी कार्यक्रम प्रबंधको द्वारा रायपुर में पीलिया प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।

 रायपुर शहरी क्षेत्र में दलदल सिवनी,आमापारा, मोरेश्वर राव गेन्द्रे वार्ड के शिवनागर क्षेत्र,चंगोरभांठा एवं अटरी क्षेत्र में 3 शिविर आयोजित कर सन्देहास्पद का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। आज के स्वास्थ्य शिविर में 188 पीलिया मरीजो की जांच की गई।जांच किए गए मरीजो में से 86 मरीज के रक्त सैम्पल लिए गए।पीलिया के 44 धनात्मक प्रकरण  मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर के द्वारा गृह-भ्रमण में निवासरत परिवारों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग की सलाह दी गई, पानी के शुद्धिकरण के लिये पानी को 20 मिनट तक उबालकर ठंडा करके पीने की सलाह के साथ-साथ 20 लीटर पानी में एक क्लोरिन की दवा डालकर 30 मिनट बाद उपयोग करने की सलाह दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर निः शुल्क रक्त परीक्षण और दवाई वितरण किया जा रहा है। ए एन एम और मितानिनो  द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में घर घर जाकर पीडितो की पहचान की जा रही है, दूषित पेयजल और खानपान से बचाव की जानकारी दी जा रही है । जिला चिकित्सालय और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो में निशुल्क जाअंच, दवाई, इलाज  की सुविधा है ।

See also  CG : स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *