Rajnandgaon : 70 साल पुराने जर्जर क्वार्टर से खतरा सामने खेलते हैं बच्चे, हटाने की मांग …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

डोंगरगढ़ l नगर पालिका परिषद के वार्ड 23 सिविल लाइन में करीब 70 साल पुराने शासकीय क्वार्टर जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक इन्हें डिस्मेंटल नहीं किया गया है। जर्जर भवनों के सामने स्थित मैदान में रोजाना बच्चे खेलते हैं। ऐसे में दीवार या छत का हिस्सा गिरने से हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्वार्टरों की दीवारों पर काई जम गई है, प्लास्टर उखड़ रहा है और परिसर में झाड़ियां उग आई हैं।

लंबे समय से देखरेख के अभाव में भवनों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। रात के समय यह स्थान असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनने की शिकायत भी स्थानीय लोगों ने की है। नगर पालिका परिषद के सभापति सुमित ताम्रकार ने मामले की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। कहा कि यह नगर की बेशकीमती शासकीय जमीन है।

एक जर्जर क्वार्टर को तोड़कर वहां उप-पंजीयन कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है, जो सकारात्मक पहल है। इसी तरह शेष जर्जर क्वार्टरों को भी हटाकर जमीन का उपयोग जनहित में किया जाना चाहिए। जमीन पर सामुदायिक भवन, गार्डन, पार्किंग अथवा अन्य शासकीय कार्यालय बनाने का सुझाव दिया है। इससे सरकारी जमीन का बेहतर उपयोग होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी समाप्त होगी। मैदान में बच्चों के नियमित खेलने और सामाजिक-धार्मिक आयोजनों के चलते स्थानीय लोगों ने जर्जर भवनों को जल्द हटाने की मांग की है।

See also  रायपुर : सेवा संकल्प अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *