बेमेतरा : खाद्य, औषधि एवं प्रशासन की टीम की कार्यवाही

बेमेतरा – 11 अप्रैल 2020 को विकासखण्ड नवागढ़ मे गठित जांच दल श्री रोशन वर्मा खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी श्रीमती आरती नागदेव औषधि निरीक्षक, श्री वशिष्ठ प्रताप खाद्य निरीक्षक, श्री लक्ष्मण कश्यप खाद्य निरीक्षक एवं यमन देवांगन मुख्य नगर पंचायत अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ के उपस्थिति मे नवागढ़ शहर के आवश्यक वस्तुओं के विक्रय केन्द्र जायसवाल किराना स्टोर्स, शिव किराना स्टोर्स, नवागढ़ मेडिकल स्टोर्स, सब्जी मार्केट, फल दुकान, का निरीक्षण किया साथ ही उनको अवाश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जांच दल नवागढ़ ने कहा कि किराना व्यवसाइयों के यहां अवाश्यक खादय पदार्थों की मूल्य का जांच पाइंटर भेजकर, किया गया स्टाक की जानकारी लिया गया एंव किराना व्यवसाइयों सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेन्स) का पालन करवाने हेतु सख्त निर्देश दिए गये है। सभी संस्थानों के बाहर मे हाथ धोने हेतु बाल्टी मे पानी मग व हैण्डवास उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया । रोशन वर्मा टीम द्वारा जय अम्बे मेडिकल स्टोर्स नवागढ़ मे मास्क को अधिक मूल्य पर बेचे जाने पर फर्म के मालिक के उपर 5000 रू. का जुर्माना तथा समस्त मेडिकल संचालको को पर्याप्त मात्रा मे मास्क व सेनीटाइजर का स्टाक मंगाकर रखने हेतु तथा उचित मूल्य मे विक्रय करने हेतु निर्देश दिया गया।

See also  राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *