राजनांदगांव, शहर के लखोली वार्ड में फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां गाली गलौज करने से मना करने पर एक बदमाश ने दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद फरार युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
घटना शुक्रवार.शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी तुषार बोरकर अपने दोस्तों के साथ रात में गद्दा गोदाम के पास बैठा था। वहीं वहां आरोपी वैभव मानकर पहुंचा और उनसे गाली गलौज करने लगा। जब तुषार ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए तुषार के पेट में धारदार चाकू घोंप दिया। इसके कुछ देर बाद तुषार के पिता और भाई धीरज वैभव के घर घटना की शिकायत लेकर पहुंचे। लेकिन वहां भी आरोपी वैभव ने तुषार के भाई धीरज पर चाकू से वार कर दिया। घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए दाखिल किया है।
जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…
सन्ना और कांसाबेल शिविरों की नई तिथियां जारी जशपुरनगर । जिले के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण…
जगदलपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में लोक…
कोरबा । प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय डिंगापुर, कोरबा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…
नैनो उर्वरकों के बेहतर परिणामों से उत्साहित किसान महेंद्र सिंह राजपूत कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु…
कोरबा । वर्षाकाल 2026 के दौरान आवश्यकता होने पर मिनी माता बांगो बांध माचाडोली से…