छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जिला प्रशासन की फ्री कोचिंग सारबिला अकादमी अब भटगांव और बरमकेला में भी

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ 02 जुलाई 2023

 फ्री कोचिंग ‘सारबिला कैरियर अकादमी’

कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में संचालित फ्री कोचिंग ‘सारबिला कैरियर अकादमी’ का संचालन का विस्तार जिले में बढ़ रहा है। अब बरमकेला के शासकीय कन्या शाला परिसर और भटगांव के सांस्कृतिक भवन पुराना बस स्टैंड मे 3 जुलाई 2023 सोमवार से कोचिंग प्रारंभ किया जा रहा है। सारंगढ़ के कोचिंग में बहुत से छात्र-छात्राएं जिले के दूसरे विकासखण्डों से भी आते हैं जिन्हें आवास एवं खानपान से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े एवं कलेक्टर डॉ सिद्दीकी की पहल पर युवा बेरोजगारों के मांग पर सारबिला अकादमी सारंगढ़ का ही ब्रांच खोला गया है। इसका लाभ कोई भी युवक-युवतियां ले सकती हैं। इसमें 10वी से लेकर कॉलेज आदि उत्तीर्ण के सभी आयु के युवा जो सरकारी भर्तियो के लिए होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे पीएससी व्यापाम, एसएससी, रेलवे आदि परीक्षाओ की तैयारी कर रहे हो वो इन कक्षाओं का लाभ निःशुल्क ले सकते हैं। कोचिंग के संबंध में भटगांव में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) नगर पंचायत भटगांव से और बीईओ बरमकेला के साथ-साथ प्राचार्य शासकीय कन्या शाला बरमकेला से भी सम्पर्क किया जा सकता है। इन ब्रांच में इच्छुक युवा अपना आधार कार्ड और 10-12वीं उत्तीर्ण अंकसूची की छायाप्रति से नामांकन करवा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस हेतु कोचिंग के नोडल फैकल्टी बरमकेला- +91-9399914669, भटगांव- +91-8085453736 में सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसमें एडमिशन पहले आओ पहले पाओ पद्धति से तथा टेस्ट मे आने वाले रैंक के आधार पर होगा। इसके साथ ही रोज सुबह 7 बजे सीधे कक्षाओं मे उपस्थित हो कक्षाओं का लाभ ले सकते है।
    उल्लेखनीय है कि सारबिला कैरियर अकादमी जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग संस्थान है। यह योजना युवा बेरोजगारों के भविष्य को उज्जवल बनाने की एक अच्छी कोशिश है। मात्र एक माह के अंदर ही इस संस्थान में जिले के अब तक इसमंे 650 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और नियमित रूप से 225 युवा इन कक्षाओं के साथ-साथ साप्ताहिक और मासिक टेस्ट का भी लाभ ले रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

5 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

6 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

6 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

6 hours ago