कोरबा : पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, कल शाम से था लापता

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत संडैल में एक युवक ने पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय चंद्र कुमार बिंझवार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों की माने तो चन्द्र कुमार कल शाम से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि चन्द्र कुमार का शव गांव के पास पेड़ पर लटका हुआ है। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *