CG : कृषक उन्नति योजना से प्यारे लाल को मिली खेती में संबल …

CG : कृषक उन्नति योजना से प्यारे लाल को मिली खेती में संबल …

कोरबा । जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पिपरिया के किसान प्यारे लाल खेती-किसानी के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती में बढ़ती लागत और समय पर आवश्यक संसाधन जुटाने की चुनौती के बीच कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता ने उन्हें बड़ी राहत दी।

योजना के अंतर्गत उनके खाते में ₹1,50,000 की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहयोग से उन्हें खेती से जुड़ी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने और आगामी कृषि कार्यों की तैयारी करने में मदद मिली। आर्थिक संबल मिलने से परिवार की स्थिति में भी सुधार आया और खेती को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का भरोसा बढ़ा। प्यारे लाल के लिए यह सहायता केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि मेहनत से खेती करने के उनके संकल्प को मजबूत करने वाला सहारा बनी है। कृषक उन्नति योजना जैसी पहल किसानों को सहयोग देकर उनकी आजीविका को स्थिर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

See also  औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *